भोपाल में आज शाम सात बजे खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। भारत ने सेमीफाइनल में मलेशिया और चीन ने जापान को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
भोपाल में महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल आज खेला जाएगा। मौजूदा चैंपियन भारत के सामने चीन की टीम होगी। मैच शाम सात बजे शुरू होगा।
भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से हराया। भारत के छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए।
भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए। मुमताज खान, नवनीत कौर, सुनेलिता टोप्पो और इशिका ने एक-एक गोल किया।
चीन ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले में जापान को 1-0 से पराजित किया था।
स्रोत: आकाशवाणी खेल


