संस्कृति मंत्री ने आशा जताई कि कैलाश सत्यार्थी की पुस्तक युवाओं को करुणा और विनम्रता के लिए प्रेरित करेगी।
संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को उनकी पुस्तक पूरी करने पर बधाई दी। उन्होंने आशा जताई कि पुस्तक युवा पीढ़ी को जीवन में करुणा और विनम्रता अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के मीडिया केंद्र की ओर से आयोजित पुस्तक-विमोचन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत और भूटान की राजकुमारी सोनम देचन वांगचुक भी मौजूद थीं।
राजकुमारी वांगचुक ने सत्यार्थी की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तक दिखाती है कि करुणा कमजोरी नहीं है। उन्होंने साहस को करुणा में बदलने के उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
भागवत ने करुणा को मानवता का जरूरी पहलू बताया। उन्होंने कहा कि पुस्तक भगवान राम के नाम पर इसी संदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास करती है और राम के करुणामय चरित्र की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर बात की।
स्रोत: आकाशवाणी समाचार


