दुनिया भर से आए दर्शकों के मतदान के आधार पर भारत के मंडप को सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय मंडप चुना गया।
भारत ने वेनिस आर्ट बिएनाले में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय मंडप का विजिटर्स लायन पुरस्कार जीता है। यह सम्मान दुनिया भर से आए दर्शकों के मतदान के आधार पर दिया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई और इसे भारत की कला तथा संस्कृति के लिए गर्व का क्षण बताया।
मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारतीय कलाकार देश की समृद्ध और विविध सांस्कृतिक विरासत से प्रेरणा लेकर कला जगत को नए दृष्टिकोण दे रहे हैं।
संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इसे नई पीढ़ी के भारतीय कलाकारों की प्रतिभा और समकालीन कला जगत की जीवंतता का प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान आने वाली पीढ़ियों को अपनी कला दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित करेगा।
ऐतिहासिक आर्सेनाले परिसर में स्थित भारत मंडप का आयोजन संस्कृति मंत्रालय की राष्ट्रीय आधुनिक कला दीर्घा ने किया था। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र इसकी कार्यान्वयन एजेंसी था।
स्रोत: आकाशवाणी खेल


