ओडिशा के भुवनेश्वर में 18 से 20 नवंबर तक आयोजित भारतीय मात्स्यिकी और जलीय कृषि मंच के 14वें सम्मेलन में शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और मत्स्य पालकों के बीच सहयोग पर चर्चा हुई। सम्मेलन की मेजबानी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के केंद्रीय मीठाजल जीवपालन संस्थान ने की।
पीआईबी के अनुसार, सम्मेलन में भारत और छह अन्य देशों के एक हजार से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। चर्चा का केंद्र मत्स्य पालन में वैज्ञानिक शोध, नई तकनीक और शोध संस्थानों व मत्स्य पालकों के बीच संवाद रहा।
स्रोत: PIB


