त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद महिला डबल्स के सेमीफाइनल में पहुंचीं। तन्वी शर्मा और उन्नति हुड्डा महिला सिंगल्स के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी।
सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने महिला डबल्स के सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
क्वार्टर फाइनल में इस जोड़ी को वॉकओवर मिला।
महिला सिंगल्स में तन्वी शर्मा और उन्नति हुड्डा सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। दोनों खिलाड़ी अब इस दौर में एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी।
स्रोत: आकाशवाणी खेल


