भोपाल में लीग मुकाबले में भारत की दीपिका ने हैट्रिक लगाई। टूर्नामेंट में भारतीय टीम की यह लगातार चौथी जीत है।
भोपाल में मंगलवार रात खेले गए महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 6-2 से मात दी।
भारत के लिए दीपिका ने तीन गोल किए। लालरेमसियामी, नेहा और साक्षी राणा ने एक-एक गोल किया। चीन की ओर से होंग योंग्युन और चेन टोंग ने गोल दागे।
इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में लगातार चौथा मुकाबला जीता। इससे पहले टीम ने मलेशिया को 4-1, दक्षिण कोरिया को 2-1 और थाईलैंड को 7-0 से हराया था।
अन्य मुकाबलों में जापान ने मलेशिया को 3-1 से और दक्षिण कोरिया ने थाईलैंड को 1-0 से हराया। भारत और जापान 12-12 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर हैं।
सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुकी भारतीय टीम अब आज शाम सात बजे जापान के खिलाफ अपना अंतिम लीग मैच खेलेगी।
स्रोत: आकाशवाणी समाचार


