कौशल विकास मंत्री जयंत सिंह और जर्मनी के लोअर सैक्सनी राज्य के मुख्यमंत्री ओलाफ लीस ने कौशल, व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षुता कार्यक्रमों में सहयोग की संभावनाओं पर बात की।
कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत सिंह ने जर्मनी के लोअर सैक्सनी राज्य के मुख्यमंत्री ओलाफ लीस से मुलाकात की।
बैठक में कौशल विकास, व्यावसायिक शिक्षा, प्रशिक्षुता कार्यक्रमों, हरित कौशल और कुशल कामगारों की आवाजाही के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे साझा प्रतिबद्धता को मजबूत संस्थागत और औद्योगिक साझेदारियों में बदलने तथा युवाओं के लिए नए अवसर बनाने के लिए उत्सुक हैं।
उन्होंने कहा कि भारत और जर्मनी के राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दोनों देशों की साझेदारी आपसी विश्वास, साझा आकांक्षाओं और जनता के बीच मजबूत संबंधों के आधार पर आगे बढ़ रही है।
स्रोत: आकाशवाणी समाचार


