संविधान दिवस के अवसर पर युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ‘मेरा युवा भारत’ अभियान के तहत देशभर के कॉलेजों में तीन दिवसीय संवाद आयोजित करेगा।
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय संविधान दिवस के अवसर पर देशभर के 500 से अधिक कॉलेजों में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम ‘मेरा युवा भारत’ अभियान के माध्यम से होगा।
मंत्रालय के अनुसार, तीन दिवसीय संवाद कल से शुरू होगा। इसका उद्देश्य 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को भारत की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की आकांक्षाओं से जोड़ना है।
मंत्रालय ने कहा कि यह पहल युवाओं को 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने की दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेगी।
विभिन्न संस्थानों के प्रतिभागी सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ करेंगे। कार्यक्रम में संवाद और जागरूकता सत्र भी होंगे।
स्रोत: आकाशवाणी समाचार


