संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने नई दिल्ली में इस्राएल के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। बैठक में सांस्कृतिक आदान-प्रदान और संयुक्त पहलों पर विचार हुआ।
संस्कृति मंत्रालय के सचिव विवेक अग्रवाल ने नई दिल्ली में इस्राएल के संस्कृति और खेल मंत्रालय के महानिदेशक कफिर कोहेन के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक में संस्कृति के क्षेत्र में भविष्य में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
दोनों पक्षों ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने और संयुक्त पहलों के जरिए भारत तथा इस्राएल के सांस्कृतिक संबंध मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया।
स्रोत: आकाशवाणी समाचार


