इस्लाम धर्म में रमजान के महीनें को बहुत पाक माना जाता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं, आपको मालूम होगा कि रमजान में खजूर खाकर रोजा खोला जाता है। लेकिन इस खूजर को हर दिन खाने के कितने फायदे हो सकते हैं इसके बारे में आज हम आपको बताएंगे।
तो चलिए सबसे पहले जानते हैं कि खजूर में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें फाइबर, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और पोटैशियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जिसकी वजह से यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, फाइबर समेत कई तरह के विटामिन्स भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं।
बात करें खजूर का सेवन करने से होने वाले लाभ की, तो बता दें कि अगर आप खजूर का सेवन हर दिन सुबह ब्रेकफास्ट में करते हैं, तो आप कई तरह की बीमारियों से बचे रहते हैं। जैसा कि खजूर में कैल्शियम की अच्छी मात्रा मौजूद होती है, जिसके चलते हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। क्योंकि खजूर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। जो कि हड्डियों की कमजोरी दूर करने में सहायक है। इसके अलावा इसमें कॉपर, सेलेनियम, मैंगनीज और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। जिससे हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
आज कल भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग तनाव का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में खुदकों तनावमुक्त करने के लिए भी आप खजूर की मदद ले सकते हैं। बता दें कि रोजाना सुबह खाली पेट खजूर का सेवन करने से तनाव कम होता है। खजूर खाने से आप दिन भर खुदकों एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
वहीं पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी खजूर का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप खजूर को कुछ समय भिगोने के बाद उसका सेवन करते हैं तो ये आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।
वहीं एक्सपर्ट की मानें तो रोजाना 5-6 खजूर खाने से बढ़ते वजन को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप खजूर को अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। वहीं ग्रीन टी और स्नैक्स के साथ भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। खजूर खाने से आपकी जंक फूड खाने की इच्छा कंट्रोल होती है जिसके चलते चर्बी कम करने में मदद मिलती है।
नोट – यह लेख केवल सामान्य जानकारी को प्रदान करता है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। किसी भी आर्टिकल में दी गई जानकारी को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।