भोपाल में महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे लीग मैच में भारत ने दक्षिण कोरिया को 2-1 से पराजित किया।
भोपाल में महिला हॉकी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ जीत दर्ज की। यह टूर्नामेंट में भारत की लगातार दूसरी जीत है।
भारत के लिए मुमताज खान और सुनेलिता टोप्पो ने गोल किए। दक्षिण कोरिया की ओर से होंग यूनगिन ने एकमात्र गोल किया।
नवनीत कौर को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
एक अन्य मुकाबले में जापान ने थाईलैंड को 3-0 से हराया, जबकि चीन और मलेशिया का मैच 2-2 से बराबरी पर छूटा।
रिपोर्ट के अनुसार, भारत का अगला मुकाबला 24 नवंबर को चीन से और बुधवार को जापान से होगा।
स्रोत: आकाशवाणी खेल


