मुंबई में संपन्न सीनियर राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप में अभय सिंह ने पुरुष और आकांक्षा सालुंखे ने महिला वर्ग का खिताब जीता।
मुंबई के ऑटर्स क्लब में राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 का समापन हुआ। यह सीनियर चैंपियनशिप का 82वां संस्करण था।
पुरुष एकल फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त अभय सिंह शुक्ला ने दूसरी वरीयता प्राप्त वीर चोटरानी को 3-0 से हराया।
विश्व रैंकिंग में 26वें स्थान पर काबिज अभय का यह तीसरा सीनियर राष्ट्रीय खिताब है। वह लगातार पांचवें वर्ष फाइनल में पहुंचे थे।
आकांक्षा सालुंखे ने पहली बार महिला सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप का खिताब जीता। इससे पहले वह दो बार फाइनल में पहुंची थीं।
स्रोत: आकाशवाणी खेल


