साल 2025, वो साल जिसे लेकर अब तक की सबसे चौंकाने वाली भविष्यवाणियां सामने आ रही हैं। क्या एलियंस से हमारा संपर्क होने वाला है? क्या यूरोप एक विनाशकारी युद्ध का गवाह बनेगा? और क्या रूस दुनिया पर राज करेगा? ये सवाल हर किसी के मन में उठ रहे हैं, क्योंकि मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां लोगों को दहला रही हैं। तो आखिर इन भविष्यवाणियों में कितना सच है और कितना झूठ?
नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आपका हमारे चैनल पर, आज हम बात करेंगे दो महान भविष्यवक्ताओं – बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की, जिन्होंने साल 2025 को लेकर ऐसी भविष्यवाणियां की हैं, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी।
सबसे पहले बात करते हैं बाबा वेंगा की, जो 1996 में इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। बल्गेरिया की इस रहस्यमयी महिला को ‘बाल्कन की नास्त्रेदमस’ कहा जाता है। उनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं, जैसे 9/11 का हमला, चेरनोबिल आपदा, राजकुमारी डायना की मौत, और यहां तक कि ब्रेक्सिट भी।
2025 को लेकर उनकी भविष्यवाणी ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने कहा है कि यूरोप में एक विनाशकारी युद्ध होगा, जो पूरे महाद्वीप को तबाह कर देगा। उनकी मानें तो इस संघर्ष के बाद यूरोप की आबादी खत्म होने की कगार पर होगी।
इतना ही नहीं, उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, रूस इस तबाही से बच जाएगा और पूरी दुनिया पर हावी हो जाएगा। क्या ये भविष्यवाणी यूक्रेन पर चल रहे रूसी हमलों की तरफ इशारा करती है? यह सोचने वाली बात है। इसके अलावा, उन्होंने प्राकृतिक आपदाओं की चेतावनी भी दी है। अमेरिका के पश्चिमी तट पर बड़े भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट की संभावना जताई गई है। अगर ऐसा होता है, तो यह पूरी दुनिया के लिए खतरे का संकेत है।”
नास्त्रेदमस की खतरनाक भविष्यवाणियां:
अब बात करते हैं 16वीं सदी के महान ज्योतिषी नास्त्रेदमस की। उनकी किताब ‘लेस प्रोफेटीज’ में 2025 को लेकर जो लिखा गया है, वह किसी डरावनी कहानी से कम नहीं है।
नास्त्रेदमस के मुताबिक, 2025 में यूरोप घरेलू और अंतरराष्ट्रीय संघर्षों में उलझा रहेगा। ये युद्ध सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरी दुनिया पर असर डालेगा। उन्होंने ब्रिटेन को लेकर भी चेतावनी दी है। नास्त्रेदमस ने कहा है कि एक पुरानी महामारी, जो पहले लाखों लोगों की जान ले चुकी है, 2025 में फिर लौटेगी। और इस बार यह और भी ज्यादा खतरनाक साबित होगी।
इतना ही नहीं, नास्त्रेदमस ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हत्या के प्रयास की भी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि एक बड़ी साजिश रची जाएगी, जो रूस की राजनीति और दुनिया की स्थिरता को प्रभावित कर सकती है। ये भविष्यवाणी मौजूदा हालात को देखते हुए और भी दिलचस्प हो जाती है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बाबा वेंगा ने दावा किया है कि 2025 में इंसानों का एलियंस से संपर्क होगा। लेकिन यह संपर्क दोस्ताना नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि एलियंस कुछ इंसानों को धरती से उठा सकते हैं और उन्हें कैद कर सकते हैं।
अगर ऐसा होता है, तो यह मानव इतिहास का सबसे बड़ा मोड़ होगा। लेकिन क्या ये सिर्फ एक कल्पना है, या विज्ञान भी इस पर मुहर लगा सकता है? इस पर चर्चा जारी है। दोस्तों, क्या ये भविष्यवाणियां सच साबित होंगी, ये तो वक्त ही बताएगा। लेकिन इतना तय है कि बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां हमें सोचने पर मजबूर करती हैं।
आपका इन भविष्यवाणियों के बारे में क्या सोचना है? क्या आपको लगता है कि इनमें कोई सच्चाई हो सकती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।