भारत में दहेज लेना और दहेज देना दोनों ही गैरकानूनी हैं। बावजूद इसके आज भी इस प्रथा का चलन जारी है। लोग दहेज देते भी हैं और हक से लेते भी हैं। लेकिन आज हम आपको भारत के मध्यप्रदेश राज्य में रहने वाली एक ऐसे समुदाय के बारे में बताएंगे। जहां पिता अपनी बेटी के पति को शादी में बतौर दहेज 21 जहरीले सांप देता है। और इतना ही नहीं, कहा जाता है कि अगर शादी के वक्त बाप 21 जहरीले सांप नहीं दे पाता, तो वो शादी टूट जाती है।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं गौरिया समुदाय की। जिनका पेश ही जहरीले सांपों को पकड़कर उनका खेला दिखाना है। ये लोग सांप का खेल दिखाकर ही पैसा कमाते हैं। वहीं बेटी का वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहे, इसके लिए खतरनाक परंपरा को निभाते चले आ रहे हैं। अब सवाल ये है कि आखिर इस परंपरा के पीछे कारण क्या है।
चूंकि गौरिया समुदाय सांपों का प्रदर्शन करके ही अपना जीवनयापन करता है। ऐसे में शादी के समय पिता अपने दामाद को 21 जहरीले सांप ये सोचकर देता है कि शादी के बाद उसका दामाद इन सांपों का खेल दिखाकर बेटी का भरण-पोषण कर सके। जिसके चलते आमतौर पर जैसे ही बेटी की शादी तय होती है वैसे ही पिता जहरीले सांप पकड़ने के काम पर लग जाता है। इसके अलावा इन सांपों में भी कुछ खास प्रजाति के सांपों की मांग की जाती है। जिनमें गेहूंआ और डोमी प्रजाति मशहूर है। इन दोनों प्रजातियों के बारे में कहा जाता है कि अगर ये काट लें तो किसी भी मनुष्य का बचना नामुमकिन है।
जाहिर है कि गौरिया समुदाय की ये प्रथा सुनने में जितनी अजीब है। उतना ही अजीब है ये चलन.. जो बीते कई वर्षों से यूं ही चला आ रहा है। हालांकि भारत में ऐसी अजीबों-गरीब परंपराओं एवं प्रथाओं का चलन कई राज्यों और कई जाति-समुदायों में है। जिनके बारे में आज भी कई लोगों को जानकारी नहीं है। लेकिन भारतिका पर हम आपको आगे भी भारत से जुड़ी ऐसी ही परंपराओं और रीति-रिवाजों के बारे में बताते रहेंगे।