महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय हरिद्वार में युवतियों और किशोरियों के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण पहल नव्या के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय कल उत्तराखंड के हरिद्वार में नव्या पहल के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। यह पहल युवतियों और किशोरियों को व्यावसायिक प्रशिक्षण के जरिए उनकी आकांक्षाओं को प्रोत्साहित करने के लिए है।
कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत चौधरी शामिल होंगे।
इस अवसर पर उत्तराखंड में सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों और प्रधानमंत्री जनमन के तहत नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन भी किया जाएगा।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षित उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे।
स्रोत: आकाशवाणी समाचार


