प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण के एक दिन बाद मंत्रियों के विभागों को बंटवारा कर दिया गया है। जरूरी बात ये है कि सरकार के महत्वपूर्ण विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अमित शाह को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी एक बार फिर से दी गई है। वहीं पहले की ही तरह राजनाथ सिंह के पास रक्षा मंत्रालय का प्रभार बना रहेगा। इसी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के विभागों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में पिछली सरकार के कई मंत्री इस सरकार का हिस्सा नहीं हैं जिनमें स्मृति इरानी, राजीव चंद्रशेखर और अनुराग ठाकुर के नाम प्रमुख हैं। सबसे आपको बताते हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौन-सा मंत्रालय संभालने वाले हैं दरअसल, पीएम मोदी को प्रधानमंत्री के साथ ही कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग के अलावा वो अन्य विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।
उन सभी का कारभार सौंपा गया है। इसी के साथ राजनाथ सिंह एक बार फिर रक्षा मंत्री का पद संभालने वाले हैं। वहीं अमित शाह को लगातार दूसरी बार मोदी सरकार में गृह एवं सहकारिता मंत्रालय सौंपा गया है। बात करें सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की, तो इसकी जिम्मेदारी लगातार तीसरी बार मोदी सरकार में नितिन गडकरी को दी गई है। वहीं स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्री का पद जेपी नड्डा को मिला है। आपको बता दें कि इस बार पीएम मोदी ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री का पद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह को दिया है। जबकि पिछली बार की ही तरह इस बार भी वित्त एवं कॉरपोरेट मंत्री निर्मला सीतारमण रहने वाली हैं।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल को केंद्रीय मंत्रालय में जगह देते हुए पीएम मोदी ने शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री का पद दिया है। वहीं एचडी कुमारस्वामी भारी उद्योग और स्टील मंत्री का पद संभालने वाले हैं। इसके अलावा मोदी सरकार 3.0 में कॉमर्स एवं इंडस्ट्री मंत्री के तौर पर पीयूष गोयल कारभार संभालने वाले हैं। वहीं धर्मेंद्र प्रधान को नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है। जबकि MSME मंत्री का पद संभालने की जिम्मेदारी जीतनराम मांझी को दी गई है।
इसी के साथ राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को पंचायती राज मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री बनाया गया है। बात करें कुछ और प्रमुख मंत्रालयों की, तो नई मोदी सरकार में सर्बानंद सोनोवाल बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री का पद संभालने वाले हैं। वहीं वीरेंद्र खटीक को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बनाया गया है। जबकि राममोहन नायडू सिविल एविएशन मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री के तौर पर प्रहलाद जोशी कारभार संभालने वाले हैं। गिरिराज सिंह को इस बार कपड़ा मंत्री बनाया गया है वहीं जनजातीय मामलों का मंत्रालय जुएल उरांव को सौंपा गया है। जबकि अश्विनी वैष्णव एक बार फिर रेल, सूचना और प्रसारण मंत्री व इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री का पद संभालने वाले हैं।
आपको बता दें कि पिछली सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया को नई सरकार में दूरसंचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री बनाया गया है। वहीं पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के तौर पर भूपेंद्र यादव पूरी जिम्मेदारी संभालने वाले हैं जबकि बिहार के युवा नेता के तौर पर उभरे चिराग पासवान को केंद्रीय मंत्रालय में फूड प्रोसेसिंग मंत्री बनाया गया है। इसी के साथ अन्नपूर्णा देवी यादव महिला एवं बालविकास मंत्रालय का जिम्मा उठाने वाली हैं। वहीं कल्चर और टूरिज्म मंत्री का पद गजेंद्र सिंह शेखावत को दिया गया है। मोदी सरकार में प्रमुख मंत्री रहे मनसुख मांडविया नई मोदी सरकार में श्रम और रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री का पद संभालेंगे। आपको बता दें कि सीआर पाटिल देश का नया जल शक्ति मंत्री बनाया गया है। तो ये तो रही कुछ प्रमुख मंत्रालयों की जानकारी, जिनके बारे में हमने आपको बताया।
हालांकि इनके अलावा भी कई मंत्रालयों का कारभार विभिन्न मंत्रियों को सौंपा गया है। जो कुछ इस प्रकार है-
